ग़ाज़ीपुर
इमाम हुसैन के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन आज
इमाम हुसैन के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन आज

गाज़ीपुर।नगर स्थित छोटा इमामबाड़ा मिश्रबाजार में पिछले साल की तरह इस साल भी मानवता के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले इमाम हुसैन के जन्म दिन के मौके पर कल रविवार दोपहर 2 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हयात फाउंडेशन सोसाइटी के बैनर तले किया गया है जिसमें लगभग 72 लोग इमाम हुसैन नाम पर अपना कीमती खून महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित ब्लड बैंक को दान करेंगे।यह कार्यक्रम कल 2 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा जिसमें राजकीय ब्लड बैंक गाजीपुर की टीम दान लिए गए रक्त को एकत्रित और उसका संग्रहण करेगी।इसकी जानकारी हयात फाउंडेशन सोसाइटी के सचिव साकिब आब्दी ने दी है।



