सरहद की सेवा कर गांव पहुंचे फौजी का ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन
पति को तिलक लगाकर भाव-विभोर हुई पत्नी तो गले लिपटे बच्चे


बिरनो गाजीपुर।देश की सेवा व कारगिल युद्ध में सहभागिता करने वाले फौजी मुन्ना सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद जब वृहस्पतिवार को अपने गांव पीरथीपुर भड़सर पहुंचे तो उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।वही डांडीकला टोल प्लाजा के पास सैकड़ो युवाओं ने मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहनों के साथ लेफ्टिनेंट मुन्ना सिंह यादव का ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ देशभक्ति धुन में थिरकतें हुए युवाओं ने भारत माता के जयकारे के साथ स्वागत अभिनन्दन किया।मुन्ना सिंह यादव सेना में नौकरी कर रहे थे 30 वर्ष की सेवा समय पूरा होने के बाद वह 31 मार्च महीने को सेवानिवृत्त हो गए।वह वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भी शामिल थे।बातचीत कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के राजौरी में थी सिपाही के पद तैनाती थी।कारगिल युद्ध के दौरान सेना के खाने पीने की वस्तुओं को सेना के जवानों के पास पहुंचने का कार्य मिला।कारगिल युद्ध लगभग 6 महीने तक चला।गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों ने फूल माला पहनाईं और ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य तरीके से स्वागत किया।इससे पूरे गांव का देशभक्ति वातावरण सराबोर हो उठा,भारत माता की जय एवं वंदेमातरम के उद्घोष के साथ गुंजायमान हो उठा।उन्होंने दूसरे देशों से हुए युद्ध एवं सरकार के द्वारा सैनिकों को मिल रहे प्रोत्साहन के बारे में बातें साझा किया।इस दौरान भाजपा नेता रमेश सिंह पप्पू ने कहा कि मुन्ना सिंह यादव के देश सेवा से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने देश की सेवा में अपने आप को समर्पित कर दिया था।भड़सर की रामलीला में राम का भी किरदार 15 वर्षों तक निभाते रहे।जो अपने आप में एक आदर्श है। 7 मार्च 1995 को सेना में भर्ती हुए थे।पहली पोस्टिंग उनकी जम्मू कश्मीर के ग्लेशियर हुई।और भोपाल से उनको सेवानिवृत्ति मिली है।इस मौके पर उनकी पत्नी आभा देवी ने अपने पति को तिलक लगाकर स्वागत किया तो फौजी पति ने पत्नी का माल्यार्पण कर साथ-साथ का वादा किया।इस मौके पर पुत्र दीपक यादव,व पुत्री प्रीति यादव,नीतू यादव,पूजा यादव,बबिता यादव अपने पिता को अपने बीच पाकर और वीरता की गाथा सुन काफी गौरवान्वित महसूस करते नजर आएं।इस मौके पर प्रधान नागेंद्र कुशवाहा, विनोद गुप्ता,मटरू यादव,लल्लन यादव, चंद्रप्रकाश सिंह, हरिशंकर यादव,विपिन चौरसिया, दीपक यादव,अरविंद पाल ,तेजू यादव,रामबचन,शशिकांत,कन्हैया पहलवान,बबलू यादव,विनोद पटेल आदि मौजूद रहे।




