ग़ाज़ीपुर

योगीराज में दबंगों ने साधू को पीटा,नहीं मिल रहा थाने से न्याय

मुन्नीलाल अब जाएंगे पुलिस अधीक्षक के दरबार

बिना कारण दबंगों द्वारा एक‌ साधू उठाकर पटक दिया गया फिर लात घूसों से‌ पीट कर घायल कर दिया

बिरनो गाजीपुर।बिना कारण दबंगों द्वारा भद्दी-भद्दी गाली देते हुए एक‌ साधू उठाकर पटक दिया फिर लात घुसों से पीट कर घायल कर दिया।थाना क्षेत्र के ओझीपुर गांव निवासी संत मुन्नीलाल राम पुत्र स्व.करिया 5 अगस्त की सुबह लगभग साढे पांच बजे गांव से दक्षिण तरफ मुन्नर राम पुत्र स्व.पतिराम राम के पंम्पिंगसेट पर बैठकर दातुन कर रहे थे कि अचानक विपक्षीगण संतोष कुमार पुत्र बद्रीराम, कैलाश राम पुत्र स्व.धर्मदेव राम,अनिल कुमार पुत्र बद्रीराम, राजू कुमार पुत्र जयप्रकाश राम,कुलदीप राम पुत्र जयप्रकाश राम,संदीप उर्फ मुलायम पुत्र बद्री राम,पवन कुमार पुत्र संतोष,संजीव कुमार पुत्र जयप्रकाश,अमन कुमार पुत्र राजू आदि निवासी ग्राम उपरोक्त गोलबंदी करके अचानक पीड़ित के पास पहुंचकर कहने लगे कि आप के ही कहने से रास्ता बांधा गया है।आने-जाने में दिक्कत होती है यहां तक कि संतोष कुमार पुत्र बद्रीराम ने कहा कि तुम पैसा घूस लेकर कार्य करा देते हो इसी पर मैं पूंछा तुम गलत हो कभी का एक पैसा दिये हो इसी बात पर तुरन्त सतोष ने साधू को खेत में पटक दिया लात-घूसा से सभी के कहने पर पीट दिया है।मौके पर उदित कुमार पुत्र मुराहू राम,रामजीत राम पुत्र स्व.कालीचरन,अवधेश राम व सुभाष राम भी घटना देखे है।तभी विपक्षी जान मारने की धमकी देकर चले गये है।साधू मुन्नीलाल को गम्भीर अन्दरूनी चोटे आ गयी है।पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी,24 घंटे बाद भी पुलिस को फुर्सत नहीं मिला की एक साधू महात्मा की मदद करें।दूसरे दिन देर शाम को पीड़ित मुन्नीलाल ने बताया की दो दिन से थाने का चक्कर काट रहा हूं।अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button