पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी से ग्रामीण आन्दोलन के मूड़ में
जल निकासी की समस्या से निजात पाने की मांग,अन्यथा आन्दोलन की चेतावनी

गाजीपुर।मरदह ब्लाक के पलहीपुर गांव से भुभुई डंगरहा होते हुए फोरलेन हाई-वे तक जाने वाले मार्ग की बहुत ही दुर्दशा है।गांव के लोग महिलाएं बच्चे बुढ़े स्कूली बच्चे,बच्चियों को आने-जाने में बहुत ही असुविधा हो रही है।दिन भर में दर्जनों लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं।फिर भी गांव के रामू यादव,राधे यादव के मकान के पास जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को बहुत ही परेशानी हो रही है।यह मार्ग एक बाईपास के रूप में है जिनको बरही होते हुए मरदह जाना पड़ता है वह सभी लोग इसी गांव में होते हुए मरदह पहुंच जाते हैं दो किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है ग्रामीणों ने मांग किया कि इसको तत्काल बनवाया जाए नहीं तो हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।जिसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की होगी।इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण यादव,लकठू यादव,रामू यादव,सविता देवी,उर्मिला देवी,माया,सीमा,मीरा,सतीश आदि लोगों रहे।



