अवैध शराब के साथ अंतराज्यीय 4 तस्कर चढ़ें पुलिस के हत्थे
4 अभियुक्तों को दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली गिरफ्तार किया गया

गाजीपुर।थाना नगसर हाल्ट पुलिस टीम द्वारा 788.28 ली0 अवैध अंग्रेजी/देशी शराब व बियर(अनुमानित कीमत लगभग 04 लाख 50 हजार)के साथ 04 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।अपराध एवं अपराधियो के चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम बनाकर सक्रिय अपराधियों संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं, अवैध शराब की गिरफ्तारी व बरामदगी के क्रम में दिनांक 13.07.2025 को थानाध्यक्ष नगसर मय हमराह के साथ चेकिंग के दौरान असांव रोड के पास वहद् ग्राम असांव से मुखबिर सूचना पर 4 अभियुक्तों को दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली गिरफ्तार किया गया।दोनों ट्रैक्टरों की तलाशी लेने पर ईंटो के बीच से 10 पेटी बियर(अंग्रेजी), 20 पेटी देशी(शराब), 55 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई । जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 04 लाख 50 हजार है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –*
1. हरिराम पुत्र स्व0 विलेश्वर राम नि0 नौली थाना रेवतीपुर गाजीपुर
2. छोटू पुत्र स्व0 बुधमल नि0 बोंगा लोहदरा थाना लोहदरा जनपद राची झारखण्ड
3.कृष्ण कुमार राम उर्फ डब्लू राम पुत्र स्व0 नरसिंह राम नि0 असांव थाना नगसर हाल्ट गाजीपुर
4.नारायण राम पुत्र स्व0 नन्द किशोर राम नि0 मोनहरिया थाना जमानियां गाजीपुर
*अपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0 37/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना नगसरहाल्ट जनपद गाजीपुर
*बरामदगी –*
10 पेटी बियर (120 लीटर) , 20 पेटी देशी (192 लीटर) , 55 पेटी अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्रांड्स (476.28 ली0)
*कुल मात्रा* – 788.28 ली (अनुमानित कीमत लगभग 04 लाख 50 हजार )
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1. थानाध्यक्ष अभिराज सरोज मय हमराह थाना नगसर
2. व0उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा मय हमराह थाना नगसर



