पूर्वांचल

जब नशे का नाश होगा, देश का विकास होगा:घोषा सिंह

जब नशे का नाश होगा, देश का विकास होगा:घोषा सिंह

मऊ।परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित रामअवध सिंह महाविद्यालय में नशा मुक्त विकसित भारत जागरूकता कार्यक्रम के तहद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में छात्र छात्राओं ने समाज को नशा मुक्त करने के लिए अपने अपने बिचारो को ब्यक्त किया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कार्यक्रम अधिकारी घोषा सिंह ने कहा कि नशा एक ऐसा जहर है जो शरीर को धीरे धीरे अंदर ही अंदर गला देती है। नशा एक ऐसी समस्या है, जिसकी जड़ें ज्यादातर घरों तक पहुंच चुकी हैं। यह बुराई विकराल रूप धारण कर रही है। हम सभी को समाज से इसे उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी को अपना योगदान देना होगा।अरविंद कुमार यादव ने छात्र छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि सबसे अधिक युवा ही नशा की गिरफ्त में आ रहे हैं। जब नशे का नाश होगा, देश का विकास होगा।जो है नशे का शिकार,वही है गंभीर बीमारी से बीमार ,नशा करोगे तो,जीवन भर रोओगे।बिशिष्ट अतिथि विपिन गुप्ता ने कहा कि हमारा समाज नशे से पीड़ित न हो, इस लिए बच्चों में नशे के प्रबृत्ति को रोकना होगा। प्रत्येक व्यक्ति एक व्यक्ति को नशे की गिरफ्त से छुड़ाए तो बहुत बड़ी समस्या हल होगी। तथा क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र के लिए प्रयास किया जाएगा और लोगो को नशामुक्ति हेतु प्रेरित किया जा रहा है।इस मौके पर सतवंत, रवि,दीलीप,शिवकुमार,अनुज,अरुण सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button