शिवपूजन सिंह इण्टर कालेज केलही में सादगी पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मरदह धर्मेंद्र कुमार सिंह मंटू ने किया ध्वजारोहण


गाजीपुर।बिरनो ब्लाक के शिवपूजन सिंह इण्टर कालेज केलही के परिसर में 76 वां गणतंत्र दिवस रविवार को समारोह पूर्वक मनाया गया।प्रांगण में हजारों छात्र छात्राओं व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मरदह प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह मंटू व जिला पंचायत सदस्य शशीप्रकाश सिहं मरदह प्रथम ने संयुक्त रूप से झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।तद उपरांत प्रांगण में लगे मां सरस्वती,डॉ भीमराव अम्बेडकर, महात्मा गांधी,पंडित जवाहरलाल नेहरू,भगत सिंह, सुभाषचन्द्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए गणतंत्र दिवस पर राष्ट्राभिनंदन कार्यक्रम के तहत विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।इस मौके पर प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह,शिक्षाध्यापक संदीप यादव,प्रदीप पति पांडेय,हरिकेश सिंह,मुकेश भारद्वाज, गोपाल यादव,रणजीत सिंह,महेश,गीता सिंह,अमरजीत भारद्वाज,निकिता सिंह,प्रमेन्द राजभर, रामअवतार चौहान,अंजली वर्मा,सपा नेता राजीव यादव राजू,सुनील कुशवाहा,नीरज सिंह,प्रांशु सिंह सोनू,आदि मौजूद रहे।