सरकार बदलेगी-निजात बदलेगा,जहुराबाद की तस्वीर बदलेगी,गाजीपुर व उत्तर प्रदेश की तकदीर बदलेगी:शादाब फातिमा
विशाल पीडीए (पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक) किसान पंचायत का आयोजन किया गया

गाजीपुर।जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मरदह ब्लाक के बहतुरा गांव में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता उपेन्द्र यादव व ग्राम प्रधान अरूण कुमार यादव के संयोजन में एक विशाल पीडीए (पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक) किसान पंचायत का आयोजन किया गया।इस पंचायत में भारी संख्या में किसानों,महिलाओं सहित स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जुटने का आवाहन करते हुए किसानों,मजदूरों और दलितों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अखिलेश यादव को किसानों मजदूरों और दलितों की लड़ाई लड़ने वाला मसीहा बताया।सपा प्रमुख की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।समाजवादी पार्टी हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर काम करती और आज भी उसी राह पर चल रही हैं।सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है,समाज के हर वर्ग के हितों के लिए काम करना हम सभी की जिम्मेदारी है।समय आने पर सब कुछ ठीक होगा और आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान,मजदूर और अन्य वंचित वर्ग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।आज देश का किसान अत्यंत बहादुर है,जो इस भीषण गर्मी में भी अपने खेतों में मेहनत कर रहा है।लेकिन दुर्भाग्यवश,सरकार का ध्यान केवल उद्योगपतियों की ओर है,न कि किसानों और मजदूरों के हितों की ओर। मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडिया गठबंधन की तरफ से बिहार के सासाराम से वोट अधिकार यात्रा शुरू की गई तो हम लोग भी अपने वोटों को सुरक्षित करने हेतु चर्चा किया।भाजपा पार्टी अपने सहयोगी दलों को अजगर की तरह निगल जाएंगी,लोगों की आजादी खतरे में है वोटों का लुट मचा है,संविधान खतरे में है।देश के प्रधानमंत्री फूट करो -राज करो की नीति अपनाते हैं,हिन्दू-मुस्लिम में बांटना चाहते हैं।इन्हें करने के लिए कुछ नहीं है।विद्यालयों को मर्ज के नाम पर बंद किया जा रहा है,देश के संसाधनों से की लुट मची हुई है।तहसीलों से आय जाति निवास जन्म व मृत्यु प्रमाण के लेटलफिती पर कहां की 2016 में कासीमाबाद की तहसील की आधारशिला रखी लेकिन आज तक भवन ही नहीं बना,क्षेत्रीय विधायक एक ईट भी आज तक नहीं रख पाएं,निश्चित तौर पर 2027 में सरकार बदलेगी तो-निजात बदलेगा,जहुराबाद की तस्वीर बदलेगी,गाजीपुर व उत्तर प्रदेश की तकदीर बदलेगी,और अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।इस मौके पर पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मरदह डॉ नितिश कुशवाहा,रामदरश यादव,पप्पू यादव,रामविलास,गुड्डू,नंदलाल, शिवमुनि,रविलाल,योगेश,राकेश,शिवलोक, जयराम,तुरंती शर्मा,लालता राम,विनोद यादव,बड़े राय,रम्भा देवी, कमली देवी,सविता देवी,राजकुमारी,दुर्गविजय सिंह,जंग बहादुर पाण्डेय,भरत राम,चन्द्रिका पाण्डेय,प्रदीप राजभर,राजेन्द्र राम,रामवृक्ष बासफोर,सुरेश राम,रामनाथ यादव,अर्जुन राजभर आदि मौजूद रहे।अंत में ग्राम प्रधान अरूण कुमार यादव व युवा सपा नेता उपेन्द्र यादव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।



