महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए एक परिवारों की कराई गई विदाई
महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए एक परिवारों की कराई गई विदाई

गाजीपुर।महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए एक परिवारों की कराई गई विदाई।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक *28.08.2025* को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र गाजीपुर में पति-पत्नी के विवाद से सम्बन्धित कुल *14* प्रकरण को सुना गया। जिसमें काफी समय से विवादित चल रहे *01* प्रकरण में दोनों पक्षो को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी । *07* प्रकरण में मध्यस्थता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई एवं *03* परिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई।शेष परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।इन सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन,विक्रमादित्य मिश्र,महिला आरक्षी सोनाली,महिला आरक्षी अभिलाषा,आरक्षी शिव शंकर यादव,महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख थे।



