संतोष यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरे मनोयोग से लग जाएं
समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में कंसहरी गांव में पीडीए चौपाल लगाया गया।जिसमें जन चौपाल सम्पन्न

मरदह गाजीपुर।समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में कंसहरी गांव में पीडीए चौपाल लगाया गया।जिसमें जन चौपाल को संबोधित करते हुए युवा नेता संतोष यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरे मनोयोग से लग कर हर बूथ को जीतने का जतन करें तब जाकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश का दशा और दिशा बदलने का कार्य किया जाएगा।जिससे गांव गरीब किसान नौजवान बुजुर्ग के चेहरे पर खुशहाली आएगी।साथ ही साथ एसआईआर गणना प्रपत्र को लेकर भी मतदाताओं को जागरूक किया और शत् प्रतिशत इसे पूर्ण कराने पर बल दिया।आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का कुशलक्षेम हेतु हम निरंतर प्रयासरत हैं उनके सुख-दुख में साथ खड़ा हूं।कार्यकर्ताओं की मान सम्मान के रक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। कार्यकर्ताओं से मिलकर हर स्तर पर मदद किया जा रहा हैं और इसी सिलसिले में पूरे विधानसभा का सघन दौरा कर रहे हैं।इस अवसर मौके पर सपा नेता अजय यादव,सुरेंद्र चौहान,रवि लाल यादव,सुनील यादव,गोलू यादव,मोहन राजभर, अंश यादव,जयशंकर शर्मा,सोनू यादव,इंद्रेश यादव,रामदेव यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।



