फैजाबाद बार एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न,सूर्य नारायण सिंह अध्यक्ष
फैजाबाद बार एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न,सूर्य नारायण सिंह अध्यक्ष

लखनऊ।फैजाबाद बार एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न।सूर्य नारायण सिंह अध्यक्ष,गिरीशचन्द्र तिवारी महामंत्री,चंद्रभान सिंह उपाध्यक्ष व वीरेंद्र मिश्र कोषाध्यक्ष चुने गए।अध्यक्ष पद पर सूर्य नारायण सिंह 717 मत पाकर विजयी हुए।बब्बन प्रसाद चौबे 386,अरविंद कुमार सिंह को 291,मंसूरी इलाही को 104,राजीव पांडेय को 129,रामशंकर यादव 166, वाई.वी. मिश्रा 218,सुरेंद्र नाथ मिश्र उर्फ बबलू मिश्रा को 104 मत मिले।उपाध्यक्ष पद पर चंद्रभान सिंह 620 मत पाकर विजयी हुए।राजेश कुमार उपाध्याय को 430,अंजनी कुमार त्रिपाठी उर्फ प्रभु जी 295,गोपाल कुमार उपाध्याय 193,दूधनाथ यादव 348,सुरेंद्र कुमार पांडेय 153,सुशील कुमार मिश्रा उर्फ चुन्नू को 50 मत मिला।महामंत्री पद पर गिरीश चंद्र तिवारी 739 मत पाकर जीते,शैलेंद्र कुमार जायसवाल 392,अजय कुमार श्रीवास्तव 327,मनोज कुमार सिंह 70,राजेश कुमार यादव 189,रविंद्र कुमार वर्मा 107, विनोद कुमार सिंह 137,विनोद चंद्र पांडेय 112,शेष कुमार तिवारी को 31 मत मिले।संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर ऋषि कुमार मिश्रा 728 मत पाकर विजयी हुए,भगवत प्रसाद पांडे को 405,मनोज कुमार सिंह को 612,संतोष कुमार को 327 मत मिले।संयुक्त मंत्री द्वितीय पद पर राजीव तिवारी ने 762 मत पाकर जीते,अखंड प्रताप यादव को 678,अजय श्रीवास्तव को 464,राकेश कुमार को 149 मत मिले।कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार मिश्रा 621 मत पाकर विजयी हुये।अशोक कुमार दुबे 573,जयप्रकाश पाल को 449,मोहम्मद इस्माइल सिद्दीकी को 422 वोट मिले।कार्यकारिणी ए पर दिलीप कुमार मिश्रा 1045 और पूर्णिमा सिंह 1196 मत पाकर जीत दर्ज की,कार्यकारिणी बी पर अरविंद कुमार पांडेय 819और ममता सिंह 930 मत पाकर जीते।कार्यकारिणी सी पद पर माधव कृष्ण पांडेय @ लकी 796 मत तथा मयंक कुमार तिवारी 764 मत पाकर विजई हुए।