आवारा कुत्तों ने नींद में सो रही भेड़ों पर किया जानलेवा हमला आधा दर्जन की दर्दनाक मौत
तीन गंभीर रूप घायल, नहीं पहुंचे चिकित्सक व प्रशासनिक अफसर

गाजीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के बरेन्दा गांव में वृहस्पतिवार की देर रात्रि में आवारा कुत्तों की झुंड ने नींद में शो रही भेड़ों पर किया गया जानलेवा हमला जिससे आधा दर्जन भेंड़ मृत तो तीन गंभीर रूप से घायल हुई। ताहिरपुर गांव निवासी भेड़ पालक हरेन्द्र पाल अपने घर से 500 सौ मीटर दूर सिवान स्थित चारागाह की भूमि पर वृहस्पतिवार की देर शाम को 100 भेड़ों को रखे थे।और स्वयं रखवाली भी कर रहे हैं उनके हिसाब से रात्रि दो बजे तक वह खुद जागते रहे थे।उसके बाद उन्हें नींद आ गई शो गये।सुबह चार बजे के करीब भेड़ो के बीच अफ़रा-तफ़री मची हुई तो नींद खुली देखा तो दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्ते झुंड में भेड़ों के उपर जान लेवा हमला कर लहूलुहान कर रहे हैं। अकेले भेड़ पालक स्थिति की भयावहता को घबरा गया और शोर मचाया तो गांव के ग्राम प्रधान राजबहादुर सिंह,सरयू यादव,रामजन्म राजभर, बृजनाथ राजभर लाठी डंडा लेकर पहुंचे और घंटो मशक्कत के बाद कुत्तों को भगाने में सफलता प्राप्त करते हुए मदद में जुटे लेकिन तब तक देर हो चुकी है।मौके पर डेढ़ लाख की लागत की 6 भेड़े मृत पाई गई और तीन गंभीर रूप घायल मिली जिन्हें स्थानीय पशु चिकित्सक से इलाज कराया गया।इस वाकए की खबर गांव में फैलते ही सनसनी फैल गई और सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए।लेकिन सूचना देने के बाद भी
सरकारी पशु चिकित्सक देर शाम तक नहीं पहुंचे
जिससे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ था।
क्षेत्रीय लेखपाल भी नहीं पहुंचे जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला।ग्राम प्रधान राजबहादुर सिंह ने बताया कि वह खुद गांव के लेखपाल व पशु चिकित्साधिकारी को सूचित किए परन्तु किसी ने सूध नहीं लिया।भेड़ पालक काफी करीबी है उसके पूरे परिवार के जीवीकोपार्जन का साधन भेड़े ही है।



