ग़ाज़ीपुर

मुख्य प्रबंध ट्रस्टी के पद पर सुरेन्द्र सिंह दोबारा अभिषिक्त

मुख्य प्रबंध ट्रस्टी के पद पर सुरेन्द्र सिंह दोबारा अभिषिक्त

गाजीपुर।जनपद के गायत्री परिवार के समस्त परिजनों का क्रांतिकारी अभिवादन,हार्दिक अभिनंदन व स्वागत के साथ अनुरोध है कि जिस उदारता,सहृदयता के साथ आप सभी लोगों ने मिलकर हमें पुनः मुख्य प्रबंध ट्रस्टी के पद पर सुरेन्द्र सिंह दोबारा अभिषिक्त हुए है,उसके लिए हम दिल की गहराई से आप सबके प्रति आभार व कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आप सबके सुखी,आनंदित और बिरूज जीवन की मंगल कामना करते हैं।हम अनुरोध करते हैं कि आप सब मिलकर गुरुदेव-माताजी से प्रार्थना करने की कृपा करें कि गुरुदेव-माताजी वह शक्ति और समर्पण प्रदान करें जिससे हम बिना थके,बिना रुके,रात-दिन एक करके सबको साथ लेकर,रूठो को मनाऐं,खोए हुए को खोजें, टूटे हुए को जोड़ते हुए अदम्य उत्साह,लगन,निष्ठा और तत्परता के साथ गाजीपुर को उत्तर प्रदेश में अग्रगण्य बना सकें।गुरुदेव माताजी ऐसी शक्ति और मनोवृति प्रदान करे।आपका सद्भावी सुरेंद्र सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button