ग़ाज़ीपुर

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने लगाया भाजपा के दिग्गज नेताओं पर लगाया गलत पैरवी का आरोप

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने लगाया भाजपा के दिग्गज नेताओं पर लगाया गलत पैरवी का आरोप

गाजीपुर।विधानसभा जहूराबाद में बाराचंवर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कंचन तिवारी ने भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी और किसान मोर्चा के नेता कृष्णानंद राय पर गलत पैरवी का आरोप लगाया है,उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि कामुपुर ग्राम सभा में नाली बह रही है,यह एक सरकारी नाली सिंचाई विभाग की है,जिनको प्रधान अब्बास जावेद पिंकू के द्वारा बनाया गया था 2016 में लेकिन उसका पानी सिंचाई के लिए जाता था,कर्बला की तरफ जितना खेत था सबका सिंचाई होता था,अब सबके पास समरसेबल और ट्यूबेल उपलब्ध हो चुका है,उधर सिंचाई कम हो गई है लेकिन नाली अभी भी है, अब उस नाली को मिठाई लाल पासी के घर के पास बीच में अवरोध कर दिया गया है सभी कामूपुर चट्टी का पानी कर्बला के तरफ गड़ही में जाता है और नाली ब्लॉक करके बीच में इन लोगों का पानी नहर में गिरने का प्रयास किया जा रहा है,जिसे मैं 22 मार्च 2025 को थाने में दरखास्त दे चुकी हूं,और उसका सुलह हो चुका है, यह बंधुगढ़ हमसे एक महीने का टाइम लिए थे कि हम अपने नाली का व्यवस्था कर लेंगे लेकिन किया नहीं और हमें सिंचाई के लिए दिक्कत हो रही थी इसलिए नाली हमने बंद किया अब तो हम नहर विभाग में दरखास्त दे चुके हैं और नहर विभाग के लोग इन लोगों के ऊपर नोटिस भी दे चुके हैं उन्होंने आरोप लगाया कि श्यामराज और कृष्णानंद राय के दबाव में राजस्व अधिकारी ने हमको डाटा लेकिन यह लोग भाजपा को अंदर से खोखला कर रहे है,इस दौरान श्याम राज तिवारी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक व्यक्ति से कंचन तिवारी द्वारा किए जा रहे पोस्ट को डिलीट करने की बात कर रहे है,इस घटना क्रम से भाजपा जहूराबाद में खलबली मची हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button