तीन के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव के निशानदेही पर पुलिस ने पकड़ा था
गाजीपुर।मरदह-बीते 27 अगस्त को थाना क्षेत्र के महेगंवा गांव के सामने से गोरखपुर-वाराणसी हाई-वे फोरलेन मार्ग
से अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव के निशानदेही पर पुलिस ने डीसीएम गाड़ी में लदे छोटे बड़े 15 पशुओं को व चालक,परिचालक,तथा एक व्यापारी को कब्जे में लिया गया था।जांच पड़ताल करने के बाद जब तीनों के द्वारा संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नही किया गया तो पुलिस ने तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शुक्रवार को आरोपियों का चालान किया तथा पशुओं का मेडिकल चेकअप कराकर पशु पालकों को देख रेख हेतु सौंपा गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि जांचोपरांत आरोपियों ने कोई पुख्ता दास्तवेज नहीं दिखाया गया।जिसके बाद चालक मोहित अहमद निवासी-फ्लैट नंबर 199 शक्तिनगर टिपू सुल्तान चौक उप्पलवाड़ी, थाना-यशोधरा नगर काम्टी महाराष्ट्र,सहचालक सुफियान खान-निवासी वार्ड नंबर 3 ग्राम बघोली,थाना-लालबर्रा,जिला-बालाघाट,मध्य प्रदेश, व्यापारी अखिलेश यादव निवासी ग्राम फरीदपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है।



