ग़ाज़ीपुर

सांस्कृतिक और सामाजिक उपलब्धियों को सम्मानित करने का एक अभूतपूर्व अवसर:सीता सिंह प्रमुख

पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल मरदह का पहला वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

गाजीपुर।स्थानीय पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल मरदह
का पहला वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।उड़ान 2025 वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।यह आयोजन विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक उपलब्धियों को सम्मानित करने का एक अभूतपूर्व अवसर था,जिसमें विद्यालय के विद्यार्थी,शिक्षक,अभिभावक और क्षेत्रीय समुदाय के सदस्य सम्मिलित हुए।बच्चों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर देशप्रेम,सेवा और समाजिक बुराइयों को दूर, स्कूल चलो,स्वच्छता,पर्यावरण,जल,विद्युत संरक्षण करने का संदेश दिया।वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अनेकता में एकता की थीम पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।छात्राओं ने सरस्वती वन्दना,स्वागत गीत,देश गान, लोक नृत्य,कृष्ण रास लीला,पंजाबी भांगड़ा,होली गीत,अयोध्या मंदिर की थीम पर आधारित गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि बच्चों में असीम प्रतिभाओं का भण्डार छिपा होता है।जरूरत उसकी परख कर विकसित करने की होती है। इन बच्चों पर देश का भविष्य निर्भर है।बच्चे देश का भविष्य हैं।संस्कारवान सुशिक्षित युवा पीढ़ी तैयार करना शिक्षकों एवं अभिभावकों का कर्तव्य है।जिला पंचायत सदस्य शशीप्रकाश सिहं ने कहा कि आधुनिक युग में वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।छात्रों को नए-नए संसाधनों के बारे में बताया जाना जरूरी है।कार्यक्रमों के करवाने का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को मानसिक और सर्वांगीण विकास करवाना भी है।

ग्राम प्रधान ज्योत्सना पटवा ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता,शिक्षण के साथ उसके सम्यक अनुश्रवण से उन्नत हो सकती है।इसके लिए सहयोगात्मक पर्यवेक्षण आवश्यक है।वस्तुत:कोई भी नीति या नियम तभी सफल हो सकता है,जब उसके क्रियान्वयन में समर्पित भाव से लगा जाए।डायट प्रवक्ता डॉ मंजर कमाल ने कहा कि शिक्षा ऐसी कुंजी है जिससे समाज को सही दिशा दी जा सकती है।बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भी सक्रिय सहभाग करने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।उनमें आपसी भाई चारा,प्रेम सौहार्द,देश भक्ति,दया,करुणा,क्षमा,राष्ट्रप्रेम जैसे नैतिक गुणों को भी विकसित की जिम्मेदारी भी शिक्षकों का है।

बीईओ राजीव कुमार यादव ने कहा कि पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल‌‌ के माध्यम से शिक्षा में एक व्यापक बदलाव आया है जिससे निजी विद्यालयों को शत् प्रतिशत टक्कर परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं दें रहे हैं,निश्चित तौर पर हम ऐसे आयोजन हर स्कूलों में होने चाहिए जिससे सभी विद्यार्थियों का सार्वगींण विकास और उत्थान हो।प्रधानाध्यापिका सत्यवती मौर्या ने सभी आगंतुकों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्रीतम कन्नौजिया,एकबाल अहमद,राजेश भारती, रविन्द्र मौर्या,‌ उपेन्द्र कुमार,रामनक्षत्र यादव,राजीव सिंह, दुर्गाप्रसाद सिंह,नीरज सिंह,माया सिंह,रजनी सिंह,दुर्गेश कुमारी,अंजली कन्नौजिया,अनामिका गुप्ता,पुष्पा चतुर्वेदी, रानी दूबे,आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button