आफ्सा अंसारी के सहयोगी अभियुक्त पर जिला प्रशासन की बड़ी कारवाई
बहुचर्चित फर्म M/S VIKASH CONSTRUCTION पर बड़ी कारवाई

गाजीपुर।पुलिस द्वारा IS-191 गैंग के पूर्व सरगना मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी जो कि 50,000/- रू0 पुरस्कार घोषित फरार अपराधी है का आर्थिक सहयोगी व उसके गैंग का खास सदस्य एवं बहुचर्चित फर्म M/S VIKASH CONSTRUCTION मे आफ्सा अंसारी के साथ पार्टनर अभियुक्त रविन्द्र नारायण सिंह की संगठित अपराध से अर्जित भूमि जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत 60,00,000(साठ लाख रुपये) है को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत *दिनांक 01.07.2025* को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार गाजीपुर द्वारा पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत द्वारा *IS-191 गैंग के पूर्व सरगना मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी जो कि 50,000/- रू0 पुरुस्कार घोषित फरार अपराधी है का आर्थिक सहयोगी व उसके के गैंग का खास सदस्य एवं बहुचर्चित फर्म M/S VIKASH CONSTRUCTION मे आफ्सा अंसारी के साथ पार्टनर अभियुक्त रविन्द्र नारायण सिंह* की संगठित अपराध से अर्जित भूमि/अचल सम्पत्ति जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत 60,00,000-/ (साठ लाख रुपये) है, जिसे आज दिनांक 23/07/2025 को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी,आफ्सा अंसारी तथा रवीन्द्र नारायण सिंह द्वारा संचालित फर्म *M/S VIKASH CONSTRUCTION से AAGHAZ ENGINEERING PROJECT LIMITED जिसकी मुख्य डायरेक्टर व चेयरपर्सन आफ्सा अंसारी है ने जिन्होंने करीब 02 करोड 50 लाख रु*. छिपाने के उद्देश्य से अन्तरित किये गये थे।उल्लेखनीय है कि अभियुक्त *रवीन्द्र नारायण सिंह पुत्र चन्द्रदेव नारायण सिंह नि0 ग्राम डोमनपुरा (बालापुर),थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर।उपरोक्त द्वारा लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने एवं अपने तथा गैंग के अन्य सदस्यों के लिए आर्थिक,भौतिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित धन से अचल संपत्ति जो कि अभियुक्त *रवीन्द्र नारायण सिंह* द्वारा अपने नाम से क्रय की गयी है,को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
*कुर्क की गयी भू-सम्पत्ति का विवरण–*
अभियुक्त रवीन्द्र नारायण सिंह ने अपने नाम से मौजा डोमनपुरा तहसील मुहम्मदाबाद गाजीपुर में आ0नं0 194 रकबा 0.142 में 1/2 यानि 0.071 हे0 जिला गाजीपुर द्वारा अपनी नामी सम्पत्ति के रूप में अपनें संगठित अपराध,जालसाजी कूटरचना से अर्जित धन से विक्रेती मिथिलेश प्रसाद पत्नी रामेश्वरम प्रसाद निवासी सैदपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर वर्तमान पता- डोमनपुरा थाना मुहम्मदाबाद, जिला गाजीपुर व विक्रेता ऋत्युत ऋतुराज पुत्र बद्रीनारायण निवासी बालापुर डोमनपुरा थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर से क्रय की गयी है, जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत साठ लाख रूपये है (60,00,000/-) रूपये है।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–*
1.मु0अ0स0-227/2021 धारा 447 भादवि व 3/5 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 थाना नन्दगंज,गाजीपुर
2. मु0अ0स0-272/2021 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120B, 386 भादवि व 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 थाना नन्दगंज,गाजीपुर
3. मु0अ0स0-236/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली ,गाजीपुर
4. मु0अ0स0-273/2023 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना मुहम्मदाबाद,गाजीपुर
5. मु0अ0स0-19/2025 धारा 115(2), 352, 351(3) BNS थाना मुहम्मदाबाद,गाजीपुर



