कार्यकर्ताओं के लिए भागीरथी बनकर निकल रहे दीपक लाल श्रीवास्तव
कार्यकर्ताओं के लिए भागीरथी बनकर निकल रहे दीपक लाल

गाजीपुर।लगभग 5 फुट 2 इंच की कद काठी,गोरा चेहरा,पेशे से डॉक्टर और भारतीय जनता पार्टी का दिग्गज चेहरा जिसके लिए भाजपा की सब कुछ है,चाहे उम्मीदवार कोई हो चुनाव चिन्ह कमल का फूल होना चाहिए,लगभग 40 सालों से भाजपा का झंडा उठाए जिस व्यक्ति के बारे में बात कर रहे है उनका नाम है दीपक लाल श्रीवास्तव ,दीपक लाल की जाति भले ही कायस्थ हो लेकिन उनकी पकड़ जहूराबाद में सभी जातियों में है,जहूराबाद की भाजपा का सबसे सर्वमान्य नेता जिसके पास कार्यकर्ताओं की एक लंबी फौज के साथ साथ और भी लोग दीपक लाल से जुड़े है,अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्या है खासियत इस शख्स की तो आइए बताते है जि सकी दिनचर्या सुबह अपने हॉस्पिटल से शुरू होती है और 10 बजे से तीन बजे तक जनता के लिए कासिमाबाद कार्यालय में इनका दरबार खुला रहता है जो अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्या सुनते है और संबंधित अधिकारियों से वार्ता करके अपने लोगों को संतुष्ट करते है,दीपक लाल भाजपा के दिवंगत जिला अध्यक्ष रहे प्रभुनाथ चौहान के कार्यकाल में मंत्री पद पर रहे वही रामतेज पांडे और बृजेंद्र राय की टीम में उपाध्यक्ष पद पर विराजमान रहे ,और अपने पदों का निष्ठा के साथ निर्वहन किया ,दीपक लाल के लिए चाहे कोई मंडल अध्यक्ष हो उनके लिए पार्टी बड़ी होती है और वो अपने लोगों के लिए चलने के कारण नेता के रूप में प्रसिद्ध होते जा रहे है,समर्थकों को अनुमान है कि दीपक लाल की निष्ठा और समर्पण को देखते हुए कहा जा रहा है कि जिले की आने वाली टीम में पार्टी इनको फिर से किसी पद पर नवाज सकती है।



