डीएम साहब आपकी नजर किधर:अतिक्रमण को रोकने हेतु महिला ने लगाई गुहार है आपसे गुहार
डीएम साहब आपकी नजर किधर:अतिक्रमण को रोकने हेतु महिला ने लगाई गुहार है आपसे गुहार

गाजीपुर।मरदह विकासखंड के जरगो खास गांव निवासी बुधिया देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित इण्टरलाकिंग मार्ग पर हो अतिक्रमण को रोकने की गुहार लगाई।बुधिया देवी ने बताया कि इसके पूर्व भी थाना दिवस,तहसील दिवस,विकासखंड मुख्यालय पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो थक हार जिलाधिकारी महोदय से न्याय की गुहार लगाई।बताई की गांव के झगरू के घर से जगदीश के कुंआ तक क्षेत्र पंचायत निधि से इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य दस वर्ष पूर्व हुआ था जो अभी भी सही स्थिति में है।जिससे दर्जनों परिवार के लोगों का आवागमन का सुगम मार्ग है।लेकिन राजनीतिक रंजिश वश गांव के कुछ लोग उसे उखाड़ कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।साथ ही साथ ग्राम पंचायत मद् से भी उसी कार्य पर सरकारी धन के बंदरबांट की कोशिश बार-बार की जा रही है जिसे मना करने पर विपक्षी मारपीट लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो जाते हैं जिससे वह क्षुब्ध होकर न्याय की गुहार जिलाधिकारी से लगाई अगर यहां से भी समाधान नहीं निकला तो माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य रहूंगी।इस संबंध में ग्राम सचिव मदनमोहन गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है दोनों पक्षों से जल्द ही बातचीत की जाएगी।



