ग़ाज़ीपुर

छात्र सेवक मेधावी प्रतियोगिता वर्ष 2025 का हुआ आगाज:विवेक स्वाधीन

इस साल भी ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं के उत्थान हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन

गाजीपुर।छात्र सेवक मेधावी प्रतियोगिता वर्ष 2025 का हुआ आगाज।हर वर्ष की भांति इस साल भी ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं के उत्थान हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।जिसमें क्षेत्र के‌ हजारों छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपने हुनर का परचम लहराने का कार्य करेंगे।जिसका आवेदन तिथि 20 जुलाई से 15 सितम्बर तक सुनिश्चित किया गया है।परीक्षा मरदह क्षेत्र के‌ स्व.पुरूषोत्तम महाविद्यालय हालपुर गोविन्दपुर में 19 अक्टूबर को आयोजित होने के बाद इसका परिणाम 10 नवम्बर को घोषित होने के उपरांत 23 नवम्बर को भव्य सम्मान समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।सम्पूर्ण प्रतियोगिता में सफल टाप थ्री के मेधावियों प्रथम पुरस्कार लैपटॉप,द्वितीय को टैबलेट,तृतीय को स्मार्टफोन तथा इसी क्रम में प्रतियोगिता के प्रत्येक कक्षावार उत्तीर्ण 1 से 15 रैंक तक सफल मेधावियों को साईकिल,मेज कुर्सी,स्मार्ट वाच, थर्मोस्टील बांटल,टेबल लैंप,स्टडी टेबल,दीवाल घड़ी,ज्योमेट्री बाक्स सहित कुल 123‌ पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।इस कार्यक्रम की जानकारी आयोजक छात्र सेवक विवेक स्वाधीन‌ ने देते हुए कहा की जो भी इच्छुक छात्र-छात्राएं इसमें भाग लेना चाहते हैं तो वह मोबाइल नंबर – 7272009289 व 6386216297 पर सम्पर्क कर प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button