ग़ाज़ीपुर

कैबिनेट मंत्री की उपस्थिति में रोपित हुए मां के नाम‌ 600,बचे केवल मात्र 100‌‌ पौधे,विभाग बना मूकदर्शक

कागजों में दम तोड़ रहा पौध-रोपण अभियान कार्यक्रम

गाजीपुर।मरदह विकासखंड क्षेत्र के गोविंदपुर कीरत स्थित डां भीमराव अम्बेडकर पार्क में 20 जुलाई 2024 को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया था।कार्यक्रम में‌ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान पूरे दल बल व लाव लश्कर के साथ शामिल हुए थे।जनपद व क्षेत्रीय के सभी छोटे-बड़े भाजपा नेता व डीएम,एसपी सहित सभी विभागों के उच्च अधिकारी व क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे थे उस समय बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पार्क में 600 पौधे लगाए गए थे।एक वर्ष बाद लगभग 100 पौधे ही बचे हैं।जो कहीं ना कहीं घोर उदासिनता के कारण शेष पौधे नष्ट हो गये।उसके बाद भी वर्तमान समय में फिर दूसरे वर्ष एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू है तमाम किस्म के लोग पौध-रोपण कर फोटो सूट कराकर सोशल मीडिया सहित प्रिन्ट मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।उन्हें थोड़ी भी फ्रिक नहीं है,पौधे को संरक्षित या संरक्षण की,जिसका सीधा उदाहरण डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क गोविन्दपुर कीरत में देखा जा सकता है।सैकड़ों पौधों को पालतू जानवरों ने चट कर दिया वही कुछ रख-रखाव देखभाल की नाकामी की वजह से दम तोड़ दिए। जिससे यह प्रतित हो रहा है कि सिर्फ कागजों में ही दम तोड़ने को मजबूर हो रहा पौध-रोपण अभियान। इसके संरक्षण हेतु विभाग के साथ ही साथ क्षेत्रीय लोग भी जिम्मेदार है जो इसकी अनदेखी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button