ग़ाज़ीपुर

वर्तमान सरकार नई शिक्षा नीति के जरिये इसका संप्रदायिकरण कर रही:अमेरिका सिंह यादव

‌वर्तमान सरकार नई शिक्षा नीति के जरिये इसका संप्रदायिकरण कर रही:अमेरिका सिंह यादव

नंदगंज गाज़ीपुर।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी कुर्बानसराय की बैठक स्थानीय कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई।इसे सम्बोधित करते हुए पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार नई शिक्षा नीति के जरिये इसका संप्रदायिकरण कर रही है।स्वाधीनता आंदोलन के महापुरुषों को नजर अंदाज कर रही है।इतिहास का पुनर्लेखन कर रही है।भारत की साझी सहादत,साझी विरासत को धुल धूलश्रित कर रही है।शिक्षा मे अवैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रवेश हो रहा है।इससे शिक्षा की स्वस्थ्य परंपरा नष्ट हो रही है।प्रदेश की सरकार प्राथमिक विद्यालयों का विलय करके गरीबो को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है।यानी शिक्षा के अधिकार का हनन कर रही है।इसीलिए नई शिक्षा नीति का 12 अगस्त को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसमें मजबूत रूप से भागीदारी सुनिश्चित करना है।आगे 25 अगस्त को महान स्वाधीनता सेनानी सरजू पाण्डेय की पुण्यतिथि उन्ही के पार्क में मनाई जाएगी।इसे भी सफल बनाना है।बैठक में गिरती कानून व्यवस्था की निंदा करते हुए इसमे सुधार लाने की प्रशासन से मांग की गई। गंगा नदी के जल प्लावन् से पीड़ितों की त्वरित मदद की मांग जिला प्रशासन से की गई।बैठक में ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल यादव,ब्रांच मंत्री लौटू बिंद,हरिद्वार,मुस्तफा,अनवर अंसारी, कल्पनाथ प्रजापति,विजय शेखर,मुख़्तार अंसारी,वकील अहमद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button