ग़ाज़ीपुर

सर्वसम्मत से गोलू कुमार गौंड को अध्यक्ष बनें

नेता जी सुभाषचन्द्र बोस रामलीला कमेटी की बैठक सम्पन्न

बिरनो गाजीपुर।स्थानीय गांव स्थित नेता जी सुभाषचन्द्र बोस रामलीला चुनाव समिति की बैठक रामलीला परिसर में सदस्यो की बैठक संपन्न हुई।जिसमें सर्वसम्मत से गोलू कुमार गौंड को अध्यक्ष पद पर चुना गया।वहीं मनोज राजभर महामंत्री,रोशन सिंह व्यवस्थापक,सांस्कृतिक मंत्री हरकेश सिंह,व सूचना मंत्री श्रीकांत सिंह को सर्वसम्मत से चुना गया।इस अवसर पर सभी सदस्यों ने रामलीला समिति के अध्यक्ष गोलू कुमार गौंड को फूल माला पहनकर स्वागत अभिनंदन भी किया गया।इस अवसर पर विनोद चौहान ने कहा कि यह हमारे पूर्वजों की परंपरा है और यह हमारा धरोहर है इसको बचाए रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है।इस बार की रामलीला भव्य तरीके से मनाएंगे।वही अध्यक्ष गोलू गौंड ने कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे भगवान राम के चरित्र के वर्णन को देखने और सुनने को मिलेगा।इस बार की रामलीला स्थानीय कलाकारों के द्वारा रोमांचक सभ्यता के साथ देख ले को मिलेगा।इस अवसर पर बिनोद चौहान,घनश्याम सिंह, राजनारायण सिंह,श्रीधर चौबे,यशवंत सिंह,शक्ति सिंह,आनंद,सोनू चौबे,मंजय सिंह,राजेश शर्मा,सोनू गुप्ता,बेचन सिंह,विरेन्द्र,रविंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button