मरदह-कासिमाबाद मार्ग का होगा चौड़ीकरण,मंत्री ओपी राजभर ने सीएम को दिया पत्र
मरदह-कासिमाबाद मार्ग का होगा चौड़ीकरण,मंत्री ओपी राजभर ने सीएम को दिया पत्र

गाजीपुर।जहूराबाद-विधानसभा में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग से जुड़े मरदह से कासिमाबाद तक मार्ग को यातायात में सुगमता हेतु सड़क को एक लेन से दो लेन में चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण हेतु कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र दिया है।पत्र में उल्लेख किया है उक्त मार्ग के चौड़ीकरण /सुदृढ़ीकरण हेतु कार्य का आगणन 3316 लाख रुपये लोकनिर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन को पूर्व में प्रेषित किया जा चुका है।उन्होंने उक्त मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य जनहित में राज्य सड़क निधि के अंतर्गत कराने का अनुरोध किया है।वाराणसी-गोरखपुर मार्ग से जुड़े जिले के इस प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण से जिले सहित मऊ ,बलिया जिले के साथ ही साथ पड़ोसी राज्य बक्सर बिहार के भी लोगो को आवागमन में सुगमता एवं सुविधा मिलेगी।समय की बचत होगी एवं जाम की समस्या से निजात मिलेगी।इस मार्ग के चौड़ीकरण होने की सूचना पर नागरिकों में हर्ष व्याप्त है मरदह बाजार सहित क्षेत्र के लोगो द्वारा लम्बे समय से यह मांग की जा रही थी।सड़क पर आवागमन में जाम की समस्या से लम्बे से त्रस्त और अजीज आ चुके कष्ट झेल रहे व्यवसायियों सहित आम नागरिक इस सड़क निर्माण की पहल से काफी आशान्वित है।12 किलोमीटर लम्बे मार्ग पर नोनरा,डोड़सर,कोदई,भीड़वल,सेवठा,सिगेंरा,बेलसड़ी,गेहुड़ी, सहित अन्य दर्जनों गांव स्थित है जहां के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।



