समाजवादी पार्टी (सपा) के बलिया सांसद सनातन पाण्डेय को पुलिस ने रोका धरना प्रदर्शन जारी
मणिकर्णिका घाट पर उनकी प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नाराजगी

गाजीपुर।समाजवादी पार्टी (सपा) के बलिया सांसद सनातन पाण्डेय को पुलिस ने रोक दिया।इसके विरोध में सपा कार्यकर्ता और नेता टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए, जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई।मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आवागमन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है।सपा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सांसद पांडेय वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले की जांच के लिए जा रहे थे।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को गंभीर बताते हुए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया था,जिसमें सांसद सनातन पांडेय भी शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करना था।गाजीपुर के बिरनो टोल प्लाजा पर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का नाम काशी समेत देश के कई धार्मिक स्थलों के संरक्षण और पुनर्निर्माण से जुड़ा है। मणिकर्णिका घाट पर उनकी प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नाराजगी है।समाजवादी पार्टी इसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सम्मान से जुड़ा मुद्दा बता रही है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनिधिमंडल को रोका गया है। टोल प्लाजा पर अभी भी धरना जारी है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 25 जनवरी को 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल वाराणसी जिले के मणिकर्णिका घाट जाने का कार्यक्रम तय किया था।रविवार को सुबह इसमें शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के बलिया लोकसभा सभा सांसद सनातन पाण्डेय जा रहे थे।जैसे ही मरदह थाना पुलिस को इसके बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा के पास घेराबंदी करके सांसद के काफिले को रोकने का प्रयास किया लेकिन काफिला ने पुलिस को चकमा देकर फोरलेन मार्ग से गाजीपुर की तरफ निकल पड़ा तो पुलिस के हाथ पांव फूलने लगें जिससे बाद आनन-फानन में बिरनो थाना क्षेत्र के ड़ाड़ीकला टोल प्लाजा के पास बैरेकेटिग करके इससे पहले ही बलिया सांसद सनातन पाण्डेय सहित उनके काफिले के साथ के साथ पुलिस ने रोक लिया है।अहिल्या बाई होलकर की मूर्ति खंडित होने के मामले में अखिलेश यादव ने 11 सदस्यीय टीम बनाई है। जिसमें शामिल होने बलिया सांसद सनातन पाण्डेय जा रहें थे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद क्षुब्ध होकर बलिया सांसद सनातन पाण्डेय अपने समर्थकों संग फोरलेन हाई-वे मार्ग पर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए इसकी जानकारी फैलते ही सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौके पर जुट गए और जमकर नारेबाजी करने लगे।बीच सड़क पर समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने के कारण घंटों तक अफ़रा-तफ़री मच उठी और घंटों तक आवागमन भी प्रभावित हो उठा जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया।सुरक्षा की दृष्टि से दर्जनों थानों की पुलिस संग सैकड़ों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।इस मौके पर जंगीपुर विधायक डॉ विरेन्द्र यादव,सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,सपा प्रत्याशी जहुराबाद महेंद्र चौहान,शैलेश यादव,जयहिंद यादव आदि मौजूद रहे।



