ग़ाज़ीपुर

‌कांग्रेसियों ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल,सौंपा ज्ञापन किया मांग

कांग्रेसियों ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल,सौंपा ज्ञापन किया मांग

गाजीपुर।जमानियां तहसील के रामलीला चबूतरा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी एवं समस्त कांग्रेस जन एकत्रित होकर जमानियां में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र संबलपुर कला संबलपुर खुर्द देवरिया हेतिमपुर आदि गांवो का दौरा करने के बाद जमानिया के उप जिलाधिकारी महोदय को पत्रक देकर अवगत कराया गया,जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि तुरंत राहत सामग्री,नाव की व्यवस्था,पशुओं को चारा,भोजन दवाइयां मिनरल वाटर और रहने के लिए आशियाना अभिलंब मुहैया कराई जाए,नहीं तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी हम हर स्तर से बाढ़ पीड़ितों के साथ हैं उनकी जितना मदद हो सके हम लोग हर तरह से तैयार हैं लेकिन शासन प्रशासन की लापरवाही से अभी तक सबलपुर गांव में कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची । इसको लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष समस्त लोक धरने पर बैठ गए इसके बाद उप जिलाधिकारी महोदय से वार्ता की गई और महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा उप जिलाधिकारी के माध्यम से एक पत्रक भी सौपा गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद मौर्या जी एवं संचालन आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंदन खरवार जी ने किया और नगर अध्यक्ष जीशान जीलाली जी ने सबके प्रति आभार प्रकट किए।उक्त कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह विधानसभा संयोजक राजेश गुप्ता हामिद अली जिला महासचिव सतीश उपाध्याय अखिलेश यादव सबीबुल हसन विधानसभा प्रभारी विनोद सिंह जिला सचिव/नगर प्रभारी जावेद अहमद सैयद फैजान पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष शंभू कुशवाहा सिराज अंसारी खुर्शीद भाई शशिकांत श्रीवास्तव संतोष गुप्ता कमला यादव तसव्वर भाई कामता सिंह शिव मूरत आशुतोष मौर्या प्रवीण खरवार रुद्र प्रताप तिवारी सलीम इश्तियाक जीउत खरवार आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button