शिक्षाविद स्व.रामाशीष यादव के स्मृति में परिजनों ने दिखाई दरियादिली बांटे 450 कंबल
ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा प्रेम सद्भाव और समरसता बनीं रहती है

गाजीपुर।मरदह विकासखंड के सराय मुबारक गांव में रविवार को स्व.रामआशीष आदर्श महाविद्यालय में कंबल वितरण का कार्यक्रम समारोह पूर्वक किया गया।शिक्षाविद स्व.रामाशीष यादव के स्मृति दिवस में उनके परिजन अंतर्राष्ट्रीय पहलवान जनार्दन यादव,इंजीनियर श्रीराम यादव,कमलेश यादव,जयराम यादव,संतोष यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के धर्मपुरा,महमूदपुर,तरौटी,ब्रह्माणपुर,सराया मुबारक बस्ती के दिव्यांग,विधवा,मजदूर,असहाय,निर्धन,कमजोर,बेसहारा 450
जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरण किया।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामनारायण यादव ने कहा कि परिजनों की याद में ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा प्रेम सद्भाव और समरसता बनीं रहती है सभी लोगों का मौलिक अधिकार है समाज के मुख्य धारा से जुड़कर समानता से जीवन व्यतीत करें ऐसे पुनीत कार्य करने वाले परिजन बधाई के पात्र हैं हर सम्पन्न व्यक्ति को ऐसे आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना चाहिए।इस मौके पर शिव कुमार यादव,रामप्रकाश यादव,रोशन पहलवान,सुरेश यादव,जेपी यादव,वीरान यादव,बलिराम चौहान,रत्नेश प्रजापति,शशिकान्त उर्फ टुनटुन पाठक,अनिल श्रीवास्तव,नवीन कुमार, ग्राम प्रधान सत्येन्द्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।



