सपा नेता रामनारायण यादव ने गर्मजोशी के साथ शिवपाल यादव का स्वागत किया
पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामनारायण यादव के आवास पर शिवपाल यादव ने रुककर नाश्ता-पानी किया

गाजीपुर।हैदरगंज के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का स्वागत किया। जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ो गाड़ियों के काफिला के साथ उनका एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर फूल मालाओं के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया।शिवपाल यादव आजमगढ़ से गाजीपुर जिला मुख्यालय रॉयल पैलेस में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शिवपाल यादव के स्वागत के लिए कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की करते हुए माला पहनने के लिए आगे बढ़ते देखें गये।शिवपाल यादव ने पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा, राजकुमार पाण्डेय,पूर्व प्रत्याशी महेंद्र चौहान,पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव,का भी अभिवादन स्वीकार किया और फिर उनका काफिला आगे के लिए निकल पड़ गया।बरही में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामनारायण यादव के आवास पर शिवपाल यादव ने रुककर नाश्ता-पानी करते हुए परिवार के लोगों से मिले व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा 2027 के चुनाव पर चर्चा की।सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का सैकड़ों गाड़ियों का काफिला करदह कैथवली,मरदह, कछुहरा,बरही,नसरपुर,भडसर,बिरनो थाना,डाड़ीकला, आदि जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।वरिष्ठ सपा नेता रामाधार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवप्रसन्न यादव,जिला पंचायत सदस्य शैलेश उर्फ अनुराग यादव,पारस प्रजापति प्रधानाचार्य,रामव्रत यादव,राजेंद्र यादव,अजीत यादव,विजय यादव,यशवंत मौर्य,राजीव यादव राजू,सुजीत कुमार,रामदेव यादव,उपेन्द्र यादव,टप्पे यादव,संजीत वर्मा,जयराम यादव,विनोद यादव,शशिकांत सिंह,पूर्व प्रमुख नितेश कुशवाहा,आनंद कुशवाहा,आदि लोग उपस्थित रहे।



