मौजूदा सरकार शिक्षा को व्यवसायीकरण व निजीकरण करने पर तुली हुई:जनार्दन राम
मौजूदा सरकार शिक्षा को व्यवसायीकरण व निजीकरण करने पर तुली हुई:जनार्दन राम

गाज़ीपुर।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी जखनियां की बैठक हनुमान मंदिर पर कैलाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।ब्लॉक मंत्री रामजन्म ने सभी एजेंडा पर रिपोर्ट पेश की।बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव जनार्दन राम ने कहा कि मौजूदा सरकार शिक्षा के व्यवसायीकरण निजीकरण संप्रदायी कारण करने पर तुली हुई है।पार्टी के राज्य व्यापी आवाहन पर आगामी 12 अगस्त को अखिल भारतीय स्टूडेंट फेडरेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर सरकार की नई शिक्षा नीति के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।भाजपा सरकार शिक्षा को अवैज्ञानिक तरीके से दिलाने का काम कर रही है मौजूदा सरकार महंगाई भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था के सवाल पर पूरी तरह से फेल साबित हो रही है ऐसी स्थिति में संगठन को मजबूत करते हुए सभी पार्टी के नेता कार्यकर्ता को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।बैठक में मुख्य रूप से रामअवध राम,फूलमैंन,रामजीत यादव, अंबिका चौहान,अवध नारायण,हरिलाल,राजेंद्र प्रसाद, विनोद,रामराज,रामलाल आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।बैठक में फैसला इस प्रकार हुआ 12 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना में सभी ब्लॉक कमेटी के साथी चलेंगे दूसरा ब्रांच कमेटियों की बैठक क्रमशः 10 अगस्त को पदमपुर 20 अगस्त को धर्मागतपुर 28 अगस्त को जलालाबाद 29 अगस्त को जखनियां होगी तीसरा 13 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में सभी साथी भाग लेंगे।चौथा जखनियां ब्लाक अंतर्गत दो जनसभाएं की जाएगी क्रमशः 8 सितंबर को दुल्लापुर एवं 14 सितंबर को जखनियां मुख्यालय पर।पांचवा आगामी 25 अगस्त को पांडे जी की पुण्यतिथि की जिला मुख्यालय पर सभी साथी चलेंगे।



