महाहर धाम में हैंडपंप खराब जल के लिए तरस रहे लोग
समाजसेवी राजकुमार मौर्या ने बीडीओ व एडीओ को जगाया

गाजीपुर।मरदह विकासखंड के पौराणिक तीर्थ स्थल
महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में खराब हैंडपंप से श्रद्धालुओं को परेशानी,यह गंभीर चिंता का विषय है।शुक्रवार को जब क्षेत्र के समाजसेवी राजकुमार मौर्य ने महाहर धाम का निरीक्षण किया तो यह मामला सामने आया।सावन मास के पावन महीने में महाहर धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, जो भजन-कीर्तन,दर्शन- पूजन में लगे रहते हैं।लेकिन वही दुर्गा जी के मंदिर के पास लगा इंडिया मार्का टू हैंडपंप जो सरकारी हैंडपंप वह कई दिनों से खराब होने से भक्तों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।प्रभारी (एडीओ) पंचायत व सुलेमापुर देवकली गांव के सचिव प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि हैंडपंप को 7 दिन पहले ही ठीक कराया गया था।हालांकि, यह फिर से खराब हो गया तो जल्द से जल्द मरम्मत कराया जाएगा।वहीं दूसरी ओर समाजसेवी राजकुमार मौर्या ने इसकी खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि त्रिपाठी को दिया तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेने की बात कही।आगे राजकुमार मौर्य ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ “भद्दा मजाक” हो रहा उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मशीन का खराब होना बहुत ही दुखदाई है।भक्त पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।इस मौके पर मुनेश्वर सागर भी मौजूद रहे।



