श्री गांधी इण्टर कॉलेज सिगेंरा में चल रहे अवैध विद्यालय को बंद कराया गया
कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक पाठशाला अवैध रूप से संचालित होना पाया गया

गाजीपुर।मरदह शिक्षा क्षेत्र के सिगेंरा गांव में वर्षों से अवैध रूप से चल रहे बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को खंड शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण में किया बंद।क्षेत्र भम्रण के दौरान बीईओ को कई
दिनों से सूचना मिल रही थी की सिगेंरा चट्टी स्थित बिना मान्यता का अवैध विद्यालय वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहे।जिस उपरांत मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया तो पाया की सिगेंरा चट्टी स्थिति श्री गांधी इण्टर कॉलेज के परिसर में कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक पाठशाला अवैध रूप से संचालित होना पाया गया,जिसे तत्काल बंद कराते हुए नजदीकी विद्यालय में नामांकित कराने का निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 4 शिक्षिकाएं उपस्थित पाई गई,पूछताछ में पाया गया कि 150 बच्चे पंजीकृत हैं जिनमें मात्र 4 मौके पर पाएं गये।नोटिस दिए जाने के बाद शासनादेश का उल्लेख करते हुए संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज व एक लाख रुपए के दण्ड का प्राविधान होने की जानकारी दी गई।इस कारवाई को लेकर पूरे में हड़कंप मच गयी।इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया की बिना मान्यता प्राप्त दो विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से बंद कराकर विधिक कार्यवाही की जा रही।आगे भी ऐसी कारवाई जारी रहेगी।



