घटना/दुर्घटना
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह
मृतक के परिजनों को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बधाया ढ़ाढ़स

गाजीपुर।विगत रात्रि खानपुर थाना क्षेत्र के भभौरा में हुए सड़क दुघर्टना में मृत ग्राम -अमेंदा निवासी कांवरिया कौशल राम और आदित्य राजभर के परिजनों से भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने आज सोमवार को थानाध्यक्ष प्रवीण यादव के उपस्थिति में शव विच्छेदन गृह (पोस्ट मार्टम हाउस) पहुंच कर सांत्वना व्यक्त करते हुए दुःख प्रकट किया। तथा उप जिलाधिकारी से वार्ता कर अहेतुक सहायता दिलाने तथा परिजनो के परेशानियों में साथ देने को कहा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, जिला मंत्री धनेश्वर बिंद,नीतीश दूबे, भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह और निखिल राय साथ रहे।