पीएम श्री कंपोजिट स्कूल के 50 बच्चे सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में भ्रमण किए
पारस्परिक सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण सृजन

गाजीपुर।युग्मन कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट स्कूल मरदह के 50 बच्चों को सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट महेगवां में भ्रमण करवाया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के अलगाव को समाप्त कर एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देना,विद्यालय को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराना शिक्षकों से बेहतर सहयोग समन्वय के साथ ही विद्यालयों के बीच पारस्परिक सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण सृजन करना है।इस कार्यक्रम के अंतर्गत मान्यता प्राप्त और अशासकीय विद्यालय/उच्च शिक्षण संस्थान/विश्वविद्यालय द्वारा निकट पी एम श्री विद्यालयों को गोद लिया जाएगा तथा उनके द्वारा परिषदीय विद्यालयों को अपेक्षित सहयोग प्रदान करना है।स्कूल के बच्चों ने आज कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी,विभिन्न विज्ञान के लैब,कक्षा कक्ष,सेमिनार हाल मल्टीपरपज रूम आदि का विस्तृत अवलोकन किया और सारी प्रक्रियाओं को बारीकियां से समझा।अकादमिक और सह पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियां,विचारों,दृष्टिकोणों, शिक्षण विधियां, तकनीक की पहचान और सर्वश्रेष्ठ प्रभाव को साझा किया।पियर लर्निंग के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को गतिशीलता प्रदान किया।इन सभी प्रयासों से वह अपने जीवन कौशल को और बेहतर बना पाएंगे।भ्रमण के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सत्यवती मौर्या, सहायक अध्यापक राजेश कुमार भारती, रविंद्र प्रसाद मौर्य,माया सिंह,रजनी सिंह,अंजली कनौजिया आदि।



