राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम
शिक्षा क्षेत्र मरदह के 10 विद्यार्थियों का चयन होने से पूरा इलाका हर्षित

गाजीपुर।मरदह शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बसवारी की छात्रा शालू कुमारी ने तीसरा रैंक लाया वहीं कंपोजिट विद्यालय तेजपुरा के अंकित चौहान 13 वां रैंक,अनुष्का यादव 17 वां रैंक,संध्या कुमारी 20 वां रैंक, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय मरदह से गोपाल चौहान 25 वां रैंक, तमन्ना राव 36 वां रैंक,उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर डाड़ी की सुमन कनौजिया ने 26 रैंक लाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मरदह की प्रधानाध्यापिका सत्यवती मौर्या ने बच्चों का माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। सहायक अध्यापक राजेश भारती ने बच्चों को पुरस्कृत किया।सहायक अध्यापक रविंद्र मौर्य ने बच्चों को पुरस्कार देकर उज्जवल भविष्य की कामना किया।कक्षा आठ में पढ़ने वाले बच्चों ने अपने कठिन परिश्रम से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल किया है।इनके सफलता से समूचे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिली।बच्चों की सफलता में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व उनके परिजनों ने सदैव मार्गदर्शन और प्रेरणा दिया।जिससे परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए।इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि बच्चों ने अपनी शैक्षणिक क्षमता को साबित करते हुए यह दिखाया की सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को कक्षा 9,10,11,12 में शिक्षा ग्रहण करने हेतु 10 रूपए प्राप्त होंगे जिससे वह आसानी से पठन-पाठन कर सकते हैं।



