मरदह।विकासखंड के 27 ग्राम पंचायतों में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा अभियान के तहत 246 टीकाकरण किया गया। जिसमें 0 से 5 साल के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। जिसमें 0 से 1 वर्ष के 128 बच्चों तथा 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के 61 बच्चों को टीवी,डीसीजी,पेंटा,आईपीबी,रोटावायरस,एम्मार,जेई, डीपीटी का टीका लगाया गया वहीं दूसरी ओर 57 गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीका लगाया गया।इस प्रकार कुल 246 टीका लगाएं गये।