घटना/दुर्घटना

सर्पदंश से किशोर की मौत‌ से परिजनों में मचा कोहराम

सर्पदंश से किशोर की मौत‌ से परिजनों में मचा कोहराम

गाजीपुर।मरदह थाना के भोजापुर गांव निवासी सौरभ खरवार उम्र 17 वर्ष पुत्र मांगलेश खरवार की सर्पदंश से मौत हो गयी। परिवार के लोगो ने बताया कि रात्रि में अपने छोटे भाई प्रिंस खरवार एवं दादी के साथ चौकी पर सोया था उसी दौरान सांप ने काट लिया। स्थानीय चिकित्सक के यहा दिखाने के बाद मऊ स्थित चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया वहाँ पर उपचार के दौरान मौत हो गयी।सौरभ दो भाइयों में बड़ा था पिता मंगलेश मजदूरी करते है। माँ बबली देवी सहित परिवार के लोगो के रोने बिलखने से गांव में शोक की लहर वयाप्त है।घटना के बाद मंगलेश के दरवाजे काफी तादात में लोगो की भीड़ मौके पर जुटी रही। पिता मंगलेश ने शव के पोस्टमार्टम हेतु थाने में तहरीर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button