शिक्षा

प्रशिक्षण में बुनियादी भाषा और संख्या ज्ञान का दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में बुनियादी भाषा और संख्या ज्ञान का दिया प्रशिक्षण

गाजीपुर।प्रशिक्षण में बुनियादी भाषा और संख्या ज्ञान का दिया प्रशिक्षण।ब्लॉक संसाधन केंद्र मरदह में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी की देखरेख में आयोजित एफएलएन प्रशिक्षण के प्रथम बैच का पांच दिवसीय सत्र सम्पन्न हो गया।इस प्रशिक्षण में 50-50 शिक्षकों के दो बैच शामिल हुए,जिन्हें बुनियादी भाषा और संख्या ज्ञान के साथ-साथ एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता प्रभांस कुमार,एकबाल अहमद अंसारी, चन्द्रशेखर गोड़,एआरपी कर्णसागर चतुर्वेदी,अखिलेश कुमार सिंह ने सत्रों का संचालन किया। इसमें एनसीईआरटी द्वारा जारी विषयो पर विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button