ग़ाज़ीपुर

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के चाचा का निधन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के चाचा का निधन

गाज़ीपुर।जिले में शुक्रवार सुबह एक दुख:द समाचार ने सभी को शोकाकुल कर दिया।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के चाचा पुरुषोत्तम सिंह का आज सुबह लगभग 8:30 बजे लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया।उनके निधन की खबर सुनते ही परिवार,मित्रों और परिचितों में गहरा दुःख फैल गया।जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम सिंह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे,लेकिन अपनी बीमारी के बावजूद वे परिवार और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे।राजकुमार सिंह ने भावुक होते हुए कहा,”चाचा ने हमें अपना अंतिम आशीर्वाद देकर गोकुलवासी हो गए। उन्होंने जीवन भर पूरे परिवार का पालन-पोषण किया,हर सुख-दुख में साथ खड़े रहे और हमें हमेशा हौसला देते रहे।कभी भी हमें किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी। बचपन से हम उनकी गोद में खेलते हुए बड़े हुए और आज उनका हमारे बीच न होना अपूरणीय क्षति है।पुरुषोत्तम सिंह का व्यक्तित्व सरल,मृदुभाषी और सेवा भाव से ओत-प्रोत था।वे न केवल अपने परिवार बल्कि पड़ोस और गांव में भी एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत माने जाते थे।उनके घर पर सुबह से ही शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के कई पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।परिवार के अनुसार,अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह 9:00 बजे शहर के श्मशान घाट पर किया जाएगा,जहां परिजन,रिश्तेदार और शुभचिंतक उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button