ग़ाज़ीपुर

श्री अम्बिका इण्टर कॉलेज के परिसर में 76 वां गणतंत्र दिवस‌ धूमधाम से सम्पन्न

76 वां गणतंत्र दिवस‌ सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया

नोनहरा गाजीपुर।थाना क्षेत्र के बौरी गांव स्थित श्री अम्बिका इण्टर कॉलेज के परिसर में 76 वां गणतंत्र दिवस‌ सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से रविवार को मनाया गया।छात्र-छात्राओं द्वारा एकांकी,क्रियात्मक,नृत्य
लोकगीतों के माध्यम से सबका मन मोह लिया गया सभी दर्शकों ने बड़े उत्साह के साथ वाहवाही बटोरी।महात्मा गांधी,डॉ.भीमराव अंबेडकर,सुभाष चंद्र बोस,पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित आजादी के मतवालों को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी के 26 जनवरी का महत्व देश के इतिहास में सदैव याद किया जाएगा। 26 जनवरी, 1950 को हमारे संविधान को अपनाया गया।यह दिन इसलिए भी बहुत खास हो जाता है क्योंकि इस दिन ही हमने अंग्रेजों के नियम कायदों से हटकर अपना अलग संविधान तैयार करने के बाद उसे लागू किया था। प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव ने कहा कि आज ही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस भारत के संविधान लागू होने की याद में मनाया जाता है।साल 1950 में इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और ये दिन हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं ने काफी सोच समझ कर चुना था।साल 1930 में 26 जनवरी को लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी।और सन 1950 में आजादी के बाद भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से लागू किया गया। इसलिए ये दिन काफी महत्वपूर्ण है।प्रधानाचार्य द्वारा अभिभावकों संग विशिष्ट जनों सहित अतिथियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर हौसला अफजाई किया गया।इस मौके पर पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि डॉ नितिश कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव प्रसन्न यादव,गुड्डू यादव,जिला पंचायत सदस्य पारसनाथ यादव,समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर,सत्या यादव, विवेक यादव,नितिश यादव,रियाज अंसारी जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश वित्त विहिन शिक्षक संघ,पारस यादव,कमला यादव, कमला बिन्द,सुब्बचन राम, राजेश यादव,शिवनारायण यादव,अशोक पाण्डेय,पवन श्रीवास्तव,देवसरन राम,सुजीत पासवान,अरूण यादव,राहुल यादव,रोहित यादव, धर्मेंद्र राजभर, राकेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button