पूर्वांचल

वातानुकूलित बस से निःशुल्क यात्रा करेंगे मऊ जनपद के श्रद्धालु

वातानुकूलित बस से निःशुल्क यात्रा करेंगे मऊ जनपद के श्रद्धालु

जनपद की माटी में जन्मे और देश के प्रमुख औद्योगिक घराने निको ग्रुप आफ कंपनी के अध्यक्ष बसंत साव, वीरेन्द्र जायसवाल ने दी सहूलियत
– ग्राम प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के श्रद्धालु अगर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करना चाहे तो उन्हें अब किसी विशेष यात्रा खर्च की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उसके लिए जनपद के ही मूल रूप से निवासी व वर्तमान में नागपुर में देश के स्थापित व्यापारी निको ग्रुप आफ कंपनीज के संस्थापक बसंत साव व अध्यक्ष अरविंद जायसवाल के तरफ से वातानाकुलित वस की व्यवस्था कर दी गई है।
इस बस के संचालन का शुभारंभ उनके पारिवारिक सदस्य व ग्राम प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। इतना ही नहीं जनपद के निवासियों के अंतिम संस्कार के निमित्त श्मशान घाट ले जाने के लिए 8 शव वाहन भी उक्त समाजसेवी द्वारा प्रदान किए गए। इन वाहनों के संचालन की पूरी जिम्मेदारी समाजसेवी और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय जायसवाल द्वारा निभाया जा रहा है।
ग्राम प्रधान संघ जिला अध्यक्ष समाजसेवी अजय जायसवाल ने बताया कि जनपद की माटी इटौरा गांव में जन्मे बसंत साव जायसवाल जो आज देश में एक स्थापित औद्योगिक घराने नीको ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के रूप में स्थापित हो चुके हैं। उक्त औद्योगिक घराने के संस्थापक अध्यक्ष बसंत लाल जायसवाल के सुपुत्र व वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल की सत्प्रेरणा से मां उषा जायसवाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में जनपद के लोगों की सेवा के लिए 8 शव वहां व दो वातानुकूलित तीर्थ यात्रा बस उपलब्ध कराई गई है। जिसका शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में संस्था प्रबंधक द्वारा किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button