अंतर्राष्ट्रीय

बिजली विभाग को दिया पत्रक,कहा-जर्जर तार और कटौती से जनजीवन बेहाल”

बिजली विभाग को दिया पत्रक,कहा-जर्जर तार और कटौती से जनजीवन बेहाल"

गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता,विद्युत विभाग गाजीपुर को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में जिले भर में फैली जर्जर विद्युत व्यवस्था, टूटे-फूटे खंभे, लटकते तारों और भीषण बिजली कटौती की शिकायत की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जनपद गाजीपुर के सभी ब्लॉकों और ग्राम सभाओं में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।कई जगह खंभे गिरने की स्थिति में हैं और तार इतने कमजोर हैं कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यह घोर लापरवाही का प्रतीक है,वहीं उन्होंने कहा कि भीषण बिजली कटौती के कारण किसान खासे परेशान हैं। धान की रोपाई का समय है लेकिन बिजली न होने के कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे।वहीं,एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि गाजीपुर में उपभोक्ताओं को गलत रीडिंग की वजह से भारी भरकम बिजली बिलों से भी जूझना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ता भुगतान नहीं कर पा रहे और विभाग द्वारा उनकी बिजली काटी जा रही है, जिससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।कांग्रेस कमेटी ने अधीक्षण अभियंता से मांग की कि जल्द से जल्द जर्जर तार और खंभों की मरम्मत की जाए,ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति में सुधार हो और उपभोक्ताओं को अनावश्यक प्रताड़ना से राहत मिले। अन्यथा पार्टी जनहित में आंदोलन को बाध्य होगी।शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा अजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह एवं चंद्रिका सिंह विद्याधर पांडे हामिद अली राजेश गुप्ता राम ओम प्रकाश यादव नगीना पांडे राशिद भाई महबूब निशा शबीहूल हसन रईस अहमद आलोक यादव कमलेश्वर प्रसाद शर्मा राजेश उपाध्याय अनुराग पांडे अवधेश साहू सूरज खरवार देवेंद्र कुमार सिंह जीशान कमर चंद्रशेखर कुमार संजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button