
गाजीपुर।स्थानीय बाजार के पश्चिमी छोर पर गाजीपुर आजमगढ़ राजमार्ग पर गुरुवार को बजाज दोपहिया वाहन शोरूम नीतू आटो सेल्स का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह तथा सदर विधायक जैकिशन साहू ने फीता काट कर किया। शोरूम के प्रोपराइटर निहाल सिंह ने बताया कि दुल्लहपुर में एक ही छत के नीचे बजाज दोपहिया वाहनों की बिक्री, आधुनिक सर्विस सेंटर , ऑटो पार्ट की बिक्री, दुर्घटना क्लेम तथा इंश्योरेंस की सुविधा दी गई है। कंपनी के सभी वाहनों का रेंज उपलब्ध है इस मौके पर निहाल सिंह, गोलू, प्रवीण सिंह, लव, मृतुन्जय सिंह ,पवन तिवारी ,बब्लू सिंह, गुड्डू सिंह , मनोज सिंह, डा विनय भारद्वाज, लौहर यादव, सतून सिंह ,पवन सिंह व अन्य उपस्थित रहे।



